सचिन पायलट के मुकाबले अशोक गहलोत ज्यादा अनुभवी और सबको साथ लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री हैं। अजमेर में संगठन के कमजोर होने से कांग्रेस को नुकसान। प्रमुख गुर्जर नेता और पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर की दो टूक।
6 नवम्बर को एसपी मित्तल टॉक शोक में राजस्थान के प्रमुख गुर्जर नेता और नसीराबाद से कांग्रेस के विधायक रहे महेन्द्र सिंह गुर्जर से सीधा संवाद हुआ। गुर्जर ने तीखे सवालों का सटीक जवाब दिया। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान करता है और अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बना कर हाईकमान ने सही किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के मुकाबले में अशोक गहलोत अनुभवी और सबको साथ लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री हैं। गुर्जर ने कहा कि अजमेर जिले में कांग्रेस संगठन कमजोर है, जिसकी वजह से कार्यकर्ता भी परेशान हैं। अब विधानसभा चुनाव में नसीराबाद से उन्हें कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाता तो जीत पक्की थी। कमजोर उम्मीदवार की वजह से ही भाजपा का उम्मीदवार रामस्वरूप लाम्बा की जीत हुई। यह बात अलग है कि अब लाम्बा नसीराबाद में प्रभवी भूमिका नहीं निभा रहे हैं। यदि जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित होता है तो वे अपनी दावेदारी जताएंगे। गोविंद सिंह गुर्जर के नहीं रहने से अजमेर में कांग्रेस कमजोर हुई है। महेन्द्र सिंह गुर्जर का बेबाक इंटरव्यू यूट्यूब परSPMittal Talk show पर देखा जा सकता है। पाठकों से आग्रह है कि चैनल को सब्सक्राइब भी करें। मोबाइल नम्बर 9414008232 पर महेन्द्र सिंह गुर्जर से संवाद किया जा सकता है। 


एस.पी.मित्तल) (06-11-19)

नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in

वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680






M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)