अजमेर देहात भाजपा के 37 में से 27 मंडल अध्यक्षों की घोषणा। 

#6297
अजमेर देहात भाजपा के 37 में से 27 मंडल अध्यक्षों की घोषणा। 
शहर और देहात संगठन की संरचना को लेकर नेताओं में खींचतान। 
जिला अध्यक्ष पद को लेकर जोर-आजमाईश। 
=============================
राजस्थान भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत 8 दिसंबर को अजमेर देहात क्षेत्र के 37 मंडलों में से 27 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। मसूदा विधानसभा के 3, पुष्कर और किशनगढ़ के 2-2 तथा ब्यावर, नसीराबाद व केकड़ी के 1-1 मंडल अध्यक्ष की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। भाजपा के प्रदेश सह चुनाव अधिकारी कैलाश मेघवाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के मां आशापुरा मंडल का अध्यक्ष रामावतार लाटा, महाराणा प्रताप का नरेश मित्तल, नीलकंठ महादेव का लक्ष्मण सिंह रावत, सम्राट पृथ्वीराज चौहान का कानाराम गुर्जर, जवाजा का प्रभु सिंह रावत, मसूदा के भिनाय मंडल का दीपचंद आचार्य, खरवा का जगदीश सिंह रावत, रामगढ़ मंडल का धर्मीचन्द व्यास, किशनगढ़ के सुरसुरा मंडल का अनिल कुमार शर्मा, सिलोरा का रामावतार वैष्णव, मदनगंज का किशन बंग, किशनगढ़ शहर मंडल का जयराम मालाकार, नसीराबाद के पीसांगन मंडल का मुन्नालाल कुमावत, मांगलियावास का रामपाल सिंह राठौड़, भवानीखेड़ा का हीरा सिंह रावत, नसीराबाद शहर का महेश मेहरा, श्रीनगर का कृष्ण कुमार जोशी, पुष्कर के नरवर मंडल का कन्हैयालाल, बूढ़ा पुष्कर का संपत मेघवाल, सराधना का त्रिलोक छीपा, पुष्कर शहर का पुष्करनारायण माली तथा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के वीर सावरकर ग्रामीण मंडल का भागचंद चौधरी, बजरंग ग्रामीण का रामेश्वर गोस्वामी, ब्रहाणी माता ग्रामीण बघेरा का सत्यनारायण गुर्जर, केकड़ी शहर का बद्रीलाल माली, सरवाड़ शहर का सूरजमल रेगर, बावनमाता ग्रामीण सावर का सीताराम कुमावत को अध्यक्ष बनाया गया है। अजमेर शहर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बजरंग मंडल का अध्यक्ष महेन्द्र जादम, दाहरसेन मंडल का दीपेन्द्र लालवानी एवं पृथ्वीराज मंडल का चन्द्रप्रकाश बंसल तथा दक्षिण क्षेत्र के आर्य मंडल का मोहनलाल लालवानी, आदर्श मंडल का अरूण शर्मा व झलकारी मंडल का हेमन्त सांखला को अध्यक्ष बनाया गया है। 
संगठन संरचना को लेकर खींचतान : 
चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही भाजपा ने प्रदेश स्तर पर जिला संगठनों की संरचना भी की है। इसके अंतर्गत अजमेर शहर जिला में अब उत्तर और दक्षिण विधानसभा के साथ-साथ किशनगढ़ विधानसभा को भी शामिल किया गया है। अब तक किशनगढ़ क्षेत्र देहात जिला में आता था। इस संरचना पर मौजूदा शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने नाराजगी जताई है। हेड़ा ने प्रदेश संगठन से आग्रह किया है कि अजमेर शहर जिला संगठन में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया जाना चाहिए। हेड़ा ने कहा कि पूर्व में अजमेर विकास प्राधिकरण के सीमाक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पुष्कर और किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्रों को अजमेर शहर में शामिल करने का सुझाव था, लेकिन इस सकारात्मक सुझाव को नजरअंदाज कर सिर्फ किशनगढ़ को ही शामिल किया जा रहा है। हेड़ा ने कहा कि अजमेर शहर की सीमा से सटा हुआ पुष्कर विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में किशनगढ़ के बजाए पहले पुष्कर को शामिल किया जाना चाहिए। वहीं अजमेर उत्तर के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि संगठन का निर्णय सर्वोपरी है। उन्होंने कहा कि अजमेर शहर संगठन में किशनगढ़ को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि किशनगढ़ का अधिकांश भाग शहरी क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि मैं संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं इसलिए संगठन के निर्णय का स्वागत करता हूं। वहीं जानकारों की माने तो संगठन संरचना में विधायक देवनानी का राजनीतिक प्रभाव काम में आया है। देवनानी शहर संगठन का जिला अध्यक्ष अपने पसंदीदा पार्षद रमेश सोनी को बनवाना चाहते हैं। यदि पुष्कर को शहर संगठन में शामिल किया जाता तो पुष्कर के भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत की जिला अध्यक्ष पर मजबूत दावेदारी होती। रावत भी जिला अध्यक्ष बनने के इच्छुक है। यहां यह उल्लेखनीय है कि किशनगढ़ में भाजपा का विधायक नहीं है। हालांकि किशनगढ़ के पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी सांसद है, लेकिन शहर संगठन में चौधरी कोई दखल नहीं करना चाहते हैं। हालांकि नई संरचना को मंजूरी मिल गई है, लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व हेड़ा के सुझाव पर विचार करेगा। प्रदेश नेतृत्व का भी मानना है कि पुष्कर अजमेर शहर की सीमा से सटा हुआ है इसलिए पुष्कर को शामिल किया जाए। यदि अजमेर विकास प्राधिकरण को आधार मानकर संरचना की जाती है तो पुष्कर और किशनगढ़ दोनों अजमेर शहर में शामिल होंगे। 
जिला अध्यक्ष पद पर जोर-आजमाईश : 
शहर और देहात जिला अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के नेताओं के बीच जोर-आजमाईश शुरू हो गई है। प्रदेश नेतृत्व ने सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी भी की है। सभी नेताओं के माध्यम से पर्चियों में नाम लिखवाए गए हैं। देहात अध्यक्ष के लिए राधेश्याम पोरवाल, पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, विधायक सुरेश सिंह रावत, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिय़ा, ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना का नाम बताए जा रहे हैं। हसी प्रकार शहर जिला अध्यक्ष को लेकर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी और दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल अपने-अपने समर्थकों के नाम आगे बढ़ा रहे है।
एस.पी.मित्तल) (08-12-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-8955240680
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)