पुष्कर के देव नगर में जरुरतमंदों को वस्त्र वितरण
===================
5 जनवरी को अजमेर जिले के पुष्कर के निकट देव नगर गांव में संचालित एकल विद्यालय में स्वर्गीय दिलसुख राय काबरा एवं श्रीमती गुलाब देवी काबरा की स्मृति में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर अजमेर के एकल विद्यालय के संयोजक सुभाष काबरा ने कहा कि जिले में 390 एकल विद्यालय संचालित हैं। जिनके आचार्य और शिक्षा कर्मी घर-घर जाकर जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा देते हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी एकल विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एकल विद्यालयों की जागरुकता से ही जरुरत मंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अंतर्गत 5 जनवरी को देव नगर में वस्त्र वितरण का समारोह रखा गया। इसमें जरुरतमंद लोगों को खास कर महिलाओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए। ऐसा आयोजन प्रति वर्ष स्वर्गीय दिलसुख राय काबरा एवं श्रीमती गुलाबदेवी काबरा की स्मृति में किया जाता है। इस अवसर पर पुष्कर क्षेत्र के एकल विद्यालय से जुड़े शिक्षा कर्मी भी उपस्थित रहे। एकल विद्यालय से जुड़े छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने भी काबरा परिवार की इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर काबरा परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रघु पारीक, सूरज नारायण, महेन्द्र सिंह राजावत, सम्पत लाल, ओमप्रकाश आदि भी उपस्थित रहे। अजमेर जिले में चल रहे एकल विद्यालयों के बारे और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9829071696 पर सुभाष काबरा से ली जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (05-01-2020)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details ? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
https://play.google.com/store/
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)